नई दिल्ली। पाकिस्तान से रूह कंपाने वाला एक मामला सामने आया है, यहां सिंध प्रांत में एक हिन्दू महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। खबरों के मुताबिक यहां एक 40 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बर्बरता से की गई कि हैवानियत का यह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। दरिंदों ने महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसके स्तन काटे और खाल उधेड़ दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसका सर तन से जुदा कर दिया। दिल को दहला देने वाली यह घटना सिंध के सिंझोरो की है, जहां महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात बदमाशों ने दया को अगवा कर अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद में वहशियों ने सिर तन से अलग कर दिया और स्तन भी काट दिए। घटना के बाद महिला के शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। यह खबर सामने आने के बाद बुधवार सुबह हिंदू सांसद कृष्णा कुमारी सिंझोरों मृतका के घर पहुंचीं। सांसद ने कहा की दया की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। दरिंदों ने पूरे सिर का मांस नोच डाला था। खबरों की मानें तो इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। नाही किसी आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतिका के परिवार से पूछताछ का रही है।