नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से दिल को झंकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के समीप आज सुबह-सुबह एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन को पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भविष्य की वैश्विक आपूर्ति चुनौतियों पर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रशासनिक बैठक के पीएमओ पत्र की पुष्टि की।
जयपुर में दीक्षांत समारोह विवादित: मंच पर सम्मान न मिलने से छात्रों में नाराजगी
भूमा निकेतन के प्रबंधक राजेंद्र ने हरिद्वार में कुंभ मेला भूमि के घटने और पवित्र स्थानों के व्यवसायीकरण पर जताई गहरी चिंता।
रानीपोखरी विधि विश्वविद्यालय निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार उठाएगी ठोस कदम मुख्यमंत्री धामी ने आज राज्य का आधिकारिक रुख किया स्पष्ट।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए एलाइंस एयर की उड़ान को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय हवाई संपर्क में रचा इतिहास।
वैश्विक तेल संकट के बीच पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपये महंगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अशासकीय माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान हेतु उप-समिति को दी मंजूरी।
उत्तराखंड में दंगाइयों को हिंसक प्रदर्शन के दौरान होने वाली मृत्यु पर आठ लाख और घायल होने पर दो लाख रुपये चुकाने होंगे।