मुंबई: हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल 76वां कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। 16 मई से लेकर 27 मई तक होने वाला है। हर साल इस रेड कारपेट पर कई सेलेब्स अपना डेब्यू करते हैं। इसमे बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल है। इस अनुष्का शर्मा से लेकर मानुषी छिल्लर तक कई स्टार्स डेब्यू करने वाले है। आइए जानते है इस बार कौन-कौन करेगा रेड कारपेट डेब्यू।
अनुष्का शर्मा का डेब्यू
अनुष्का शर्मा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।
मानुषी छिल्लर का भी होगा डेब्यू
अनुष्का शर्मा के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी इस बार कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कहा जा रहा है इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।
सनी लियोनी का कान्स डेब्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। सनी कान 2023 के इवेंट में शामिल होगी और रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। ये पहला मौका होगा जब सनी, कान में शामिल होंगी।
इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह का होगा डेब्यू
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह भी इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। वह प्रतिष्ठित ग्रैंड लुमियर थिएटर में आधिकारिक मूवी स्क्रीनिंग में भाग लेंगी। इस बारे में उन्होंने कहा, “कान फिल्म महोत्सव भारतीय कलाकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच रहा है। वर्षों से भारतीय प्रतिभा ने न केवल भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर लाया है बल्कि सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ने में भी मदद की है और क्रॉस-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।”