बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने 5 साल के करियर में कई तरह के किरदार निभाए। हालांकि, अभी तक किसी ने उन्हें जलपरी के किरदार में नहीं देखा होगा। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहली बार एक्ट्रेस को ‘जलपरी’ के लुक में देखकर लोग सरप्राइज हो गए हैं।
शुक्रवार को जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक मैजिकल वीडियो शेयर किया, जो अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी प्रिंसेस एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती हैं और नन्ही बच्चियों के कहने पर ‘मछली जल की रानी है…’ कविता सुनाती हैं और देखते ही देखते मरमेड बन जाती हैं। मरमेड लुक में जाह्नवी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
जाह्नवी को ‘जलपरी’ के रूप में देख फैंस खुश
जाह्नवी को ‘जलपरी’ के रूप में देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। एक ने कहा, “जाह्नवी की वॉइस में इसका डब। वह जलपरी के रूप में बहुत मैजिकल लग रही हैं।” एक ने तो एक्ट्रेस को ‘द बेस्ट मरमेड’ भी कह दिया। एक अन्य ने कहा, “अति उत्तम।” एक और फैन ने कहा, “काश वह फ्यूचर में इस तरह के रोल करेंगी।’ लोगों को मरमेड लुक में जाह्नवी कपूर बहुत पसंद आ रही हैं।
कब रिलीज होगी ‘द लिटिल मरमेड’?
वीडियो में जाह्नवी कपूर जिस किरदार के बारे में बता रही हैं, वो वास्तव में मूवी ‘द लिटिल मरमेड’ (The Little Mermaid) का है। इस वीडियो के जरिए जाह्नवी ने इंडियन यूजर को मूवी के रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस मूवी का निर्देशन रॉब मार्शल (Rob Marshall) ने किया है। प्रिंसेस एरियल का किरदार हाले बेली ने निभाया है।