वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च होने के लगभग एक महीने बाद, एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ट्रेन में खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा था। एक ट्वीट के अनुसार, क्लिप को वंदे भारत ट्रेन में शूट किया गया था जो विजाग से हैदराबाद की ओर जा रही थी।
वीडियो में यात्री अपने भोजन से तेल निचोड़ते हुए दिखाई दे रहा है जिसे उसने ट्रेन में खाया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी वंदे भारत ट्रेन में खाने की कीमत बहुत अधिक है, गुणवत्ता बहुत खराब है।”
Food price in Vande Bharat train ambitiously introduced by central government is very high, quality is very bad. pic.twitter.com/ttFM8pjiYx
— Pratap Kumar (@RK23666) February 4, 2023
इस वीडियो को 32 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं जिसपर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने जवाब देते हुए लिखा कि संबंधित अधिकारी को सुधारात्मक उपायों के लिए सूचित कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में अक्सर खाने की गुणवत्ता को लेकर प्रश्नचिन्ह उठते रहते हैं।
#VANDHEBHARAT train lo quality leni breakfast, వడ నుండి పిండిన కొద్ది వచ్చిన నూనె
వైజాగ్ నుండి హైదరాబాద్ వస్తున్న ట్రెయిన్ లో ఘటన,
Breakfast తినడానికి భయపడుతున్న ప్రయాణికులు. ఫుడ్ క్వాలిటీ bad గా ఉందని అంటున్నారు pic.twitter.com/Z1WWcw6FTU— RameshVaitla (@RameshVaitla) February 3, 2023
गौरतलब है कि इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के फर्श पर कूड़े के ढेर की तस्वीर वायरल हुई थी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी अवनीश शरण द्वारा साझा की गई तस्वीर में ट्रेन के अंदर बिखरी हुई खाली बोतलें, खाने के डिब्बे और प्लास्टिक की थैलियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने यात्रियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भारतीय रेलवे में गंदगी न फैलाने की अपील की थी।