गुजरात। जब भी लोग मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं तो भगवान के सामने माथा टेकना नहीं भूलते। कुछ लोग घंटी बजाते हैं तो कुछ प्रचलित मान्यताओं के अनुसार दर्शन करने में भरोसा रखते हैं। हालांकि, भगवान के दर्शन करने के बाद लोगों मन बेहद ही शांत हो जाता है लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भक्त मंदिर में दर्शन के दौरान परेशान हो गया। शख्स ने देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ अनोखा और चुनौतीपूर्ण करने का प्रयास किया। लेकिन यह थोड़ा उल्टा पड़ गया और फिर लोगों को आकर बचाना पड़ा। वह भक्त गुजरात के एक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंस गया।
वीडियो देखकर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि वह एक अनुष्ठान कर रहा था जब वह मूर्ति में फंस गया और इससे बाहर निकलने की बहुत कोशिश की। एक ट्विटर यूजर नितिन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथों और शरीर का इस्तेमाल मूर्ति के ढांचे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे उसे कोई फायदा नहीं हुआ। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, आप देख सकते हैं कि कई लोग उसकी मदद के लिए साथ आए। पुजारी भी शख्स को मूर्ति के नीचे से बाहर निकालने में मदद करते हैं। मंदिर में दर्शन करने आए कई अन्य भक्त भी उसे बाहर निकालने के लिए सुझाव देते हैं।
Any kind of excessive bhakti is injurious to health 😮 pic.twitter.com/mqQ7IQwcij
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) December 4, 2022