नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी भी लगातार प्रचार के लिए गुजरात का दौरा कर रहे हैं। अभी हाल ही में सूरत में उनकी एक जनसभा थी, लेकिन इस जनसभा में ओवैसी के सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगे। आश्चर्य की बात यह है कि कुछ मुस्लिम युवाओं ने ही ओवैसी को काले झंडे भी दिखाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल असदुद्दीन ओवैसी सूरज पूर्वी सीट से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण देना शुरू किया उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए जाने लगे। इतना ही नहीं उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए।
#WATCH | Black flags shown and 'Modi, Modi' slogans raised by some youth at a public meeting addressed by AIMIM MP Asaduddin Owaisi in Gujarat's Surat yesterday pic.twitter.com/qXWzxvUc5V
— ANI (@ANI) November 14, 2022
ओवैसी के साथ-साथ उनकी पार्टी के नेता भी काफी असहज दिखने लगे। ओवैसी लगातार भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर भी ओवैसी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस कानून मोदी सरकार का धोखा है। मैंने संसद में इसका विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नहीं बल्कि अपर कास्ट के लिए बनाया गया है। गरीब आदिवासी के साथ छलावा हुआ है। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में वोट नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला। अपने संबोधन में ओवैसी ने बिलकिस बानो का भी मुद्दा उठाया।