दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी (स्थायी समिति) के चुनावों में नतीजों के बाद से सदन में हंगामा बरप रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जमकर मारपीट हो गई। वहीं, महापौर शैली ओबेरॉय के साथ भी हाथापाई है। आप और भाजपा और पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। साथ ही एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई हैं।
पार्षदों के बीच बुरी तरह से मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, बीच-बचाव करने के बाद भी पार्षद नहीं माने। वहीं, मारपीट में भाजपा की मीनाक्षी शर्मा (नांगलोई वार्ड से पार्षद) घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि उनपर किसी नुकीली चीज से वार किया गया है। वहीं, एक पार्षद मारपीट की वजह से बेहोश भी हो गया।
#WATCH | Ruckus breaks out at Delhi Civic Centre once again as AAP and BJP Councillors jostle, manhandle and rain blows on each other. This is the third day of commotions in the House. pic.twitter.com/Sfjz0osOSk
— ANI (@ANI) February 24, 2023
स्थायी समिति के चुनावों की मतगणना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। भाजपा पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि अगर आप दोबारा मतगणना नहीं होने देंगे तो मैं रद वोट को हटाकर नतीजे घोषित कर दूंगी।
भाजपा के किसी पार्षद ने जो वोट दिया, वह पहली प्राथमिकता पर पंकज लूथरा को वोट दिया है, जबकि गजेंद्र सिंह दराल और कमलजीत सहरावत के सामने 2-2 लिख दिया है। सूत्रों का दावा है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहली प्राथमिकता पर पंकज लूथरा के वोट को सही माना है, जबकि कमलजीत सहरावत और गजेंद्र दरार को दूसरी दूसरी प्रथामिकता पर वोट देने को रद किया है।
#WATCH दिल्ली: MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच झड़प हुई। सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन है। pic.twitter.com/FtYIH69X6l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2023
सूत्रों का दावा है कि राज्य चुनाव से आए अधिकारियों ने तीन-तीन सीट पर भाजपा और आप को जीतने का रिजल्ट बनाकर दिया है, लेकिन महापौर ने रिजल्ट के बाद एक वोट को रद् घोषित कर दिया है। जिस पर निगम सचिव और चुनाव आयोग के अधिकारी ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। अब महापौर ने दोबारा गिनती के आदेश दिए हैं, लेकिन अधिकारी भी तैयार नहीं है। एक वोट रद होने से आम आदमी पार्टी के चौथै प्रत्याशी को जीतने में मदद होगी।