तुर्की में सोमवार सुबह भूकंप के 3 बड़े झटकों से भारी तबाही हुई। पहले भूकंप की तीव्रता 7.8 तीव्रता थी। इससे सबसे ज्यादा नुकसान अंकारा, नूरदगी शहर समेत 10 शहरों में हुआ। तुर्किये के कुछ सेकेंड बाद सीरिया, लेबनान और इजराइल में भी भूकंप आया।
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, तुर्किये में अब तक 76 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 440 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 237 लोग मारे गए और 639 जख्मी हैं। इस तरह अब तक इन दो देशों में मरने वालों की संख्या 313 हो गई है। दोनों देशों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं, क्योंकि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। हालांकि, लेबनान और इजराइल से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र तुर्किये के कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। लोकल समय के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया।
BREAKING: First footage is emerging after a M7.8 earthquake in central Turkey.#Turkey #Earthquake
pic.twitter.com/5nJL41NFhO— Global News Network (@GlobalNews77) February 6, 2023
6.7 तीव्रता का दूसरा झटका 11 मिनट बाद यानी 4 बजकर 28 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। इसके 19 मिनट बाद यानी 4:47 बजे 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। कई लोगों के मलबे में दबे होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीरिया के दमिश्क, अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां के कई इलाकों में लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Multiple apartment buildings have collapsed after a powerful earthquake in southern Turkey pic.twitter.com/wydrBj94RL
— BNO News (@BNONews) February 6, 2023