नई दिल्ली। यूं तो हर रोज सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो और तस्वीरें हर किसी के दिल को छू जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये कहानी एक नन्हे बेबी मंकी की है। जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले 7 महीने के जापानी मकाक पंच की मासूम आंखों में झलकती उदासी और फिर धीरे-धीरे लौटती मुस्कान ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। छोटी सी उम्र में जिंदगी की बड़ी परीक्षा से गुजरने वाले पंच की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी कहानी में दर्द भी देख रहे हैं और हिम्मत भी।
इस कहानी में एक तरफ अकेलापन है, तो दूसरी तरफ उम्मीद की चमक भी नजर आती है। यही वजह है कि पंच सिर्फ एक बंदर नहीं, बल्कि संवेदनाओं और अपनापन की मिसाल बन गया है, जिसकी कहानी हर किसी के दिल में खास जगह बना रही है। दरअसल, जुलाई 2025 में जन्मे पंच को उसकी मां ने शुरुआती दिनों में ही स्वीकार नहीं किया। किसी भी शिशु के लिए मां का साथ सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन पंच को ये साया नसीब नहीं हुआ। छोटी सी उम्र में उसे अकेलपन का सामना करना पड़ा। जब मां ने साथ छोड़ दिया, तो जू के स्टाफ ने उसे गोद लेकर उसकी परवरिश शुरू की। हाथ से दूध पिलाया गया, खास देखभाल की गई और उसे सुरक्षित माहौल दिया गया, ताकि वो स्वस्थ और मजबूत बन सके। पंच के अकेलेपन को कम करने के लिए उसे एक खिलौना (टॉय) दिया गया।
धीरे-धीरे वो उसी से लिपटकर बैठने लगा, उसे गले लगाता, साथ लेकर सोता। वो खिलौना उसके लिए सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि सुकून और अपनापन बन गया। जैसे ही पंच और उसके खिलौने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लोग भावुक हो गए। #HangInTherePunch जैसे हैशटैग के साथ लोग उसका हौसला बढ़ाने लगे। उसकी मासूमियत ने दुनिया भर से प्यार बटोर लिया। धीरे-धीरे पंच को दूसरे बंदरों से मिलवाया गया। शुरुआत में वो दूरी बनाकर रखता था, लेकिन कुछ ही समय में वह उनके साथ घुल-मिल गया। अब वो अपने झुंड के साथ खेलता, हंसता और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है। हांलाकि नया परिवार मिलने के बाद भी पंच अपने प्यारे खिलौने को नहीं भूला। वो अब भी उसे अपने पास रखता है। इस कहानी में एक संदेश और भी है वो है इंसान तो इंसान अब जानवरों में भी इमोशंस खत्म होते जा रहे हैं।
Trending
निदेशक कक्ष में हुई मारपीट के वायरल वीडियो में दिखा हिस्ट्रीशीटर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने दिए भूमिका की जांच के आदेश
देहरादून और पिथौरागढ़ बने सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों ने बढ़ाई परिवहन विभाग की चिंता
शिक्षा निदेशक पर हमले के खिलाफ भड़के उत्तराखंड के शिक्षक और कर्मचारी, कल से दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान
उत्तराखंड में गार्गी और अंबेडकर छात्रवृत्ति वितरण, युवा सशक्तिकरण पर सीएम का विशेष जोर
7 महीने के जापानी मकाक पंच ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल
सांस्कृतिक अस्मिता से कोई समझौता नहीं: विराट हिंदू सम्मेलन में सीएम धामी ने दोहराया देवभूमि की रक्षा का संकल्प
देहरादून पहुंचे डॉ. मोहन भागवत: नींबूवाला में सामाजिक प्रतिनिधियों संग राष्ट्रीय विषयों पर साझा करेंगे संघ का व्यापक दृष्टिकोण
कनखल दुष्कर्म मामला: मोबाइल रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत, मासूम बेटी से दरिंदगी करने वाले पिता को कठोर कारावास और जुर्माना