नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को दो दिनों के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया। नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ साल बाद इजरायल पहुंचे हैं, इससे पहले वह 2017 में इजरायल गए थे। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी आज इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। वह येरुशलम का दौरा करेंगे। वह इजरायली संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। इस दौरान पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा समझौतों को अपडेट करने पर बातचीत होगी। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को लेकर एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी का इजरायल दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब वेस्ट बैंक में इजरायल की गतिविधियों की इस्लामिक देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं और मिडिल-ईस्ट में तनाव कायम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है और अगर ऐसा होता है तो मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष छिड़ने की आशंका है। वहीं इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के एक अहम ट्रेड और डिफेंस पार्टनर इजरायल के साथ रणनीतिक रिश्तों को और अधिक मजबूती देना है।
Trending
24 साल पुराने डांस बार विवाद पर गणेश गोदियाल का बड़ा खुलासा, कहा- उस रात भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी साथ थे
शिक्षा निदेशक मारपीट मामले के बाद एक्शन: उत्तराखंड शासन ने दफ्तरों में सुरक्षा और प्रवेश निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी ऑनस्क्रीन डिजिटल जांच, त्रुटिरहित परिणाम की तैयारी
अग्निवीर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 2026: बनबसा मिलिट्री स्टेशन में 27 फरवरी से 5 मार्च तक होगा महाकुंभ
पीएम मोदी के स्वागत में बेंजामिन नेतन्याहू ने तोड़ा प्रोटोकॉल
9 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक बजट सत्र: प्रशासन ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
ऊधम सिंह नगर अपराध: रुद्रपुर गैंगरेप केस का फरार आरोपी जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री धामी का सुशासन मॉडल सफल: SASCI के तहत उत्तराखंड को मिली 350 करोड़ रुपये की इंसेंटिव रकम