नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
मुख्य सचिव का आदेश: पर्यटन सीजन से पहले जून तक भवाली-रातिघाट बाईपास का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करें
उत्तराखंड बिजली क्षेत्र में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन: MD अनिल कुमार और संदीप सिंघल को कर्तव्यों से मुक्त किया गया
बाइक सवार ने मासूम को बनाया निशाना, एसिड अटैक से सनसनी
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में शामिल हुए 30 विशेषज्ञ डॉक्टर, दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं होंगी और मजबूत
श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन हेतु बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के भीतर वीडियोग्राफी और मोबाइल रील बनाने पर लगाया गया सख्त प्रतिबंध
उत्तराखंड आपातकालीन तैयारी: मसूरी पुलिस और SDRF ने कृत्रिम भूस्खलन और दुर्घटना के दौरान संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस सप्ताह तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा फेरबदल: सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त