मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा के दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वह वृन्दावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने संत श्री प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के परिकरों और शिष्यों द्वारा राष्ट्रपति का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस मौक पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों के बीच मुख्य रूप से अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इससे पहले गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा पहुंची थीं। मथुरा में राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने राधा केलि कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में संत के प्रवचन सुने। यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि गुरुवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था। आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।
Trending
तनाव के बीच डीजीसीए की चेतावनी: खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचें एयरलाइंस
धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल: हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
नवरात्रि विशेष: मथुरा के राधा केलि कुंज आश्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने लिया आशीर्वाद
न्यूनतम मजदूरी के लिए वैज्ञानिक फार्मूला तैयार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य खर्च भी होगा वेतन का हिस्सा
देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात: धामी सरकार ने खाली पांच पदों को भरकर साधे क्षेत्रीय समीकरण
बदरीनाथ-केदारनाथ में महाभिषेक और आरती के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, यात्रा 2026 से लागू होंगी नई दरें
एक अप्रैल से दून एयरपोर्ट पर पहली नाइट फ्लाइट, बंगलूरू के लिए सीधी सेवा शुरू
नवरात्रि विशेष: मथुरा के राधा केलि कुंज आश्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने लिया आशीर्वाद
- by Admin
- Mar 20, 2026