नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
रुद्रपुर में भव्य त्रिशूल अनावरण के साथ सीएम धामी का बड़ा विकास अभियान
कानून व्यवस्था के खिलाफ दून में कांग्रेस का मार्च, 16 फरवरी को राजभवन घेराव
उत्तराखंड में एसएससी एमटीएस परीक्षा घोटाला उजागर, रिमोट एक्सेस से कराई जा रही थी नकल
नोएडा में खौफनाक घटना: दादरी रोड के पास कार में प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव मिले
जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी कोर बैठक, आंतरिक सर्वे के बीच बड़े नेता शामिल
देहरादून लोक भवन में ‘भीष्म’ पहल की शुरुआत, हिमालयी रणनीतिक नीति ढांचे को मिलेगा मजबूती का आधार
उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा मजबूत करने को AI आधारित CCTV निगरानी अनिवार्य
महाशिवरात्रि 2026: भीमाशंकर लिंग के पद छोड़ने के बाद केदार लिंग बने केदारनाथ धाम के 325वें रावल
नोएडा में खौफनाक घटना: दादरी रोड के पास कार में प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव मिले
- by Admin
- Feb 14, 2026