नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अपनी पत्नी के गर्भपात के बाद मृत भ्रूण को लेकर सीधे कोर्ट रूम में दाखिल हो गया। उसने जज की डाइस पर भ्रूण को रखते हुए गुहार लगाई कि या तो उन्हें न्याय दिया जाए या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। दरअसल रीवा निवासी दयाशंकर पांडे पहले जबलपुर के शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के तौर पर काम करते थे। उनके दावों के अनुसार काम के दौरान उन्हें शोरूम में करीब 200 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले की जानकारी मिली थी। जब उन्होंने इस घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई और सच बोलना चाहा, तो उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमले शुरू हो गए। फरियादी दयाशंकर का आरोप है कि हाल ही में हुए एक हमले के दौरान उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई, जिसके कारण उनका मिसकैरेज हो गया। इसी मृत भ्रूण को वे न्याय के सबूत के तौर पर कोर्ट लेकर आए थे। दयाशंकर पांडे राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और साल 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका कहना है कि पिछले 2 साल में उन पर चार बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। घटना के तुरंत बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा और ओमती पुलिस एक्टिव हुई। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दयाशंकर पांडे और उनकी पत्नी को थाने लाकर समझाइश दी गई है। हाईकोर्ट के भीतर इस तरह से भ्रूण ले जाने को सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Trending
उत्तराखंड के हर जिले से जुटेंगे नन्हे धुरंधर: एससीईआरटी देहरादून में 13 मार्च को होगी राज्य स्तरीय गणित और स्पैलिंग प्रतियोगिता
अब देवभूमि परिवार आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सौगात: 18 वर्ष से अधिक की महिला होगी परिवार की मुखिया
वन मंत्री सुबोध उनियाल का सदन में ऐलान: चीड़ की पत्तियों से पिरूल संग्रहण का लक्ष्य बढ़ाकर किया 8,555 टन
जबलपुर हाईकोर्ट में सनसनी, जज के सामने भ्रूण रखकर शख्स ने मांगा न्याय
समान नागरिक संहिता पर बहस तेज, सुप्रीम कोर्ट ने सभी महिलाओं के समान अधिकारों की बात कही
बजट सत्र के बीच सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन: विधानसभा परिसर में रम्माण, नंदा राजजात और ऐपन कला की अनूठी गैलरी
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: गौचर से बदरीनाथ धाम तक चलेगी शटल सेवा, श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का मिलेगा नया अनुभव
गैरसैंण में गरमाया मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा: सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई मंत्री को फटकार