नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
बजट सत्र 2026-27: राज्यपाल के अभिभाषण के पहले ही दिन बजट पेश कर इतिहास रच सकती है धामी सरकार
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
कृषि मंत्रालय ने पहली बार जारी किए मसूरी के कृषि आंकड़े: उन्नत तकनीक और प्रशिक्षण से बढ़ रही है किसानों की क्षमता
नैनीताल का ऐतिहासिक ग्लेनमोर हाउस आग की चपेट में, लकड़ी का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
नैनीताल में सनसनी: ब्रेसाइड निवासी युवक ने की आत्महत्या
कुमाऊं के युवाओं को घर के पास मिलेगा रोजगार: रानीबाग में बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन पर आईटी हब की तैयारी
सचिव विनोद कुमार सुमन का 'जीरो डेथ' मिशन: आपदा के दौरान शून्य जनहानि के लक्ष्य के साथ होगा राज्यव्यापी अभ्यास
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में पारदर्शिता की नई पहल: चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना अब हुआ अनिवार्य