नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस दौरान 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है। इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है। उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था। वहीं, अगर IAS पद की बात करें, तो इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 74 पद, ओबीसी के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 28 पद, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 18 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से गांव रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।


Trending
UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट
आर्थिक सर्वेक्षण में उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जीवनकाल बढ़ा और शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट
उत्तराखंड पर्यटन में जबरदस्त उछाल: बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ के पार
टिहरी झील के किनारे ‘हिमालयन-O₂ 2026’ का भव्य आगाज; साहसिक पर्यटन और संस्कृति का दिखेगा अद्भुत संगम
उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और जापान का सैन्य महासंगम, 9 मार्च तक चलेगा ‘धर्म गार्डियन’ का सातवां संस्करण
घोस्ट विलेज की बढ़ी संख्या या हुआ रिवर्स पलायन? उत्तराखंड में 25 अप्रैल से गांवों की होगी व्यापक गणना
उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज; कमिश्नर और आईजी ने किया निरीक्षण, 31 मार्च तक का डेडलाइन
पश्चिमी विक्षोभ का असर: 8 से 11 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना
UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट
- by Admin
- Mar 06, 2026