रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक योगेंद्र कुमार पुत्र छत्तरपाल, मूल रूप से यूपी के बरेली जनपद के बहेड़ी के रहने वाले थे और वर्तमान में किच्छा रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना देर रात उस समय हुई जब योगेंद्र कुमार ड्यूटी के दौरान किच्छा रोड पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में योगेंद्र कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: रुद्रपुर में देर रात हिट एंड रन में 45 वर्षीय गार्ड की मौत
कच्चे तेल में उछाल के बीच सेंसेक्स 1,600 अंकों से ज्यादा लुढ़का
देवभूमि रंगों में सराबोर, होली का उत्सव शुरू
होली के दिन एटा रोड हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की जान गई
सरोवर नगरी नैनीताल में रंगों की बहार, शांत और सौम्य होली का अनोखा उत्सव
खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध के बीच विदेश मंत्रालय की विशेष हेल्पलाइन शुरू
देहरादून की सुद्धोवाला जेल में कैदियों ने तैयार किए पर्यावरण अनुकूल हर्बल रंग, प्रशासन ने विशेष भोज और कार्यक्रमों का किया आयोजन
गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली: ज्योतिष में हर रंग का विशेष महत्व
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: रुद्रपुर में देर रात हिट एंड रन में 45 वर्षीय गार्ड की मौत
- by Admin
- Mar 04, 2026