नई दिल्ली। चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर आज उस समय चाकुओं से हमला किया गया, जब वह घर पर थे। घटना यूपी के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि वो घर में घुसे और सलीम पर गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं और कई टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट के रूप में भी दिखाई देते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। घटना के बाद उनके समर्थकों ने हमले को उनके बयानों से जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। घटना के बाद उनके समर्थक हमले को उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि हमलावर अज्ञात हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
Trending
लोनी क्षेत्र में चाकू से हमला, यूट्यूबर सलीम वास्तिक अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुनोत्री हाईवे पर नदी में गिरी कार, दो की मौत
बीएलओ ड्यूटी विवाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत
जसपुर गांव में मामूली कहासुनी से खूनी संघर्ष, इलाके में तनाव
दिल्ली शराब नीति मामला: कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया को दी क्लीन चिट
यूपीसीएल ने मांगी 16.23 प्रतिशत की भारी वृद्धि, आज नियामक आयोग के सामने आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे बिजली उपभोक्ता
देवभूमि के 1792 'घोस्ट विलेज' में गूंजेगी जनगणना की दस्तक, एक महीने ताला बंद मिला तो आबादी होगी शून्य दर्ज
डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हवाई हमला किया