नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सोमवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गयी। इस अग्निकाण्ड में कम से कम सात मजदूर जिंदा जल गए। दो और मजदूरों के कारखाने के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के वक्त करीब 25 मजदूर मौजूद थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और एडिशनल जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एहतियात के तौर पर आसपास के कारखानों को खाली करा लिया गया और एक बड़ी आपदा को रोकने के लिए बिजली की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान तीन से चार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों और मजदूरों में दहशत फैल गई। भिवाड़ी की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पैट्रोलिंग गाड़ी ने फैक्ट्री में आग लगी देखी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने तुरंत आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर बुलाईं। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अब तक कारखाने से सात शव बरामद किए जा चुके हैं। ये मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। अभी भी दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है और तलाशी अभियान जारी है। फायर स्टेशन के प्रभारी राजू खान ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर जी-1, 118 पर मौजूद यह फैक्ट्री कई महीनों से बंद पड़ी थी। परिसर के अंदर बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड का स्टॉक रखा हुआ था। सोमवार तड़के करीब 10 बजे कारखाने के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
Trending
चारधाम यात्रा से पहले गढ़वाल आयुक्त ने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की
धामी सरकार का सीपीडी कार्यक्रम, शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष बनाएगा
खटीमा सिविल न्यायालय में एक करोड़ लागत का अधिवक्ता चैम्बर, सीएम धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 पदों पर 104 प्रत्याशी, 17 फरवरी को मतदान
भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आग: केमिकल यूनिट में धमाकों के बाद 7 मजदूरों की मौत
2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज, दलों ने तैयारी बढ़ाई
अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल प्रदर्शन
ऋषिकेश दुकान में जोरदार धमाका, आग से बर्तनों का पूरा स्टॉक जलकर खाक
भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आग: केमिकल यूनिट में धमाकों के बाद 7 मजदूरों की मौत
- by Admin
- Feb 16, 2026