नई दिल्ली। गैस किल्लत के बीच एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ 46500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस वक्त नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाला यह दूसरा जहाज़ है। इससे पहले शिवालिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से लौटा था। एक दिन पहले ही एलपीजी टैंकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा एलपीजी लेकर पहुंचा था। इसमें इतनी एलपीजी थी जो भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के करीब 32.4 लाख स्टैंडर्ड घरेलू सिलेंडरों के बराबर थी। अधिकारियों का अनुमान था कि यह अकेला जहाज़ भारत की कुल एलपीजी आयात की ज़रूरत का लगभग एक दिन का हिस्सा पूरा कर सकता है। वहीं आज नंदा देवी जहाज एलपीजी कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 46500 मीट्रिक टन एलपीजी दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो एलपीजी का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा। डीपीए के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई ने एमटी नंदा देवी के कप्तान और चालक दल से बातचीत करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए जहाज का दौरा भी किया है। बता दें कि इससे पहले नंदा देवी जहाज के मुख्य अधिकारी ने बताया था कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और भारतीय जहाजरानी निगम द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की पहल की गई थी, जिसमें भारतीय और ईरानी नौसेनाओं ने आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये एलपीजी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक संकट के इस दौर में भारत के लिए मददगार साबित होगी।
Trending
उत्तराखंड सरकार ने विभागों को गैर-व्यवहार्य मुख्यमंत्री घोषणाओं को विलोपित करने का प्रस्ताव भेजने के लिए 15 दिन की समय सीमा दी
उत्तराखंड में 87 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूरी, सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
एसडीएसयूवी का प्रज्ञानम् एआई चैटबॉट उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर वेदों, उपनिषदों और पुराणों पर प्रमाणिक उत्तर प्रदान करेगा
नंदा देवी के वाडिनार पहुंचने से भारत को एलपीजी में बड़ी राहत
सतर्कता विभाग ने पथरी बाग देहरादून में उपभोक्ता से अवैध धन की मांग करने पर उत्तराखंड बिजली विभाग के जेई को दबोचा
ऐतिहासिक फैसला: अब गोद लेने वाली मां को भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
उत्तराखंड के उपभोक्ताओं को राहत क्योंकि यूपीसीएल ने मार्च में संभावित बिजली कटौती रोकने हेतु 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली जुटाई
सुगम-दुर्गम क्षेत्र वर्गीकरण विवाद पर हाईकोर्ट की रोक के कारण उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले फिलहाल लटके